सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व शुरू

Published at :15 Nov 2015 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व शुरू

सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व शुरूमांडू. सूर्योपासना का चार दिवसीय महान पर्व छठ रविवार को नहाय- खाय के साथ प्रारंभ हो गया. छठव्रतियों ने रविवार को स्थानीय जलाशयों में स्नान कर विधिवत पूजा अर्चना कर अरवा चावल व कदु सब्जी ग्रहण किया. वहीं सोमवार को सभी छठव्रती दिन भर उपवास रह कर रात्रि में खरना, […]

विज्ञापन

सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व शुरूमांडू. सूर्योपासना का चार दिवसीय महान पर्व छठ रविवार को नहाय- खाय के साथ प्रारंभ हो गया. छठव्रतियों ने रविवार को स्थानीय जलाशयों में स्नान कर विधिवत पूजा अर्चना कर अरवा चावल व कदु सब्जी ग्रहण किया. वहीं सोमवार को सभी छठव्रती दिन भर उपवास रह कर रात्रि में खरना, मंगलवार की संध्या बेला में अस्ताचलगामी व बुधवार की अहले सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. रविवार को छठव्रतियों के परिजन व श्रद्धालु छठ घाटों की साफ -सफाई में लगे रहे. साथ ही मांडू थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो ने जेसीबी मशीन लगा कर छठ घाटों की साफ सफाई की. महापर्व को लेकर स्थानीय युवकों द्वारा छठ घाटों में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाया गया है. इससे बजने वाले भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र छठमय बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola