पच्चू व तारा ने रैली कर वोट मांगे

पच्चू व तारा ने रैली कर वोट मांगे15गिद्दी10-जनसंपर्क करते उम्मीदवार गिद्दी(हजारीबाग).हेसालौंग पंचायत के मुखिया उम्मीदवार पच्चू भुइयां व पंसस उम्मीदवार तारा चौधरी ने रविवार को हेसालौंग पंचायत के विभिन्न वार्डों में मोटरसाइकिल रैली निकाली और मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट मांगे. मुखिया उम्मीदवार पच्चू ने कहा कि पूरे पंचायत में लोगों का समर्थन मिल […]
पच्चू व तारा ने रैली कर वोट मांगे15गिद्दी10-जनसंपर्क करते उम्मीदवार गिद्दी(हजारीबाग).हेसालौंग पंचायत के मुखिया उम्मीदवार पच्चू भुइयां व पंसस उम्मीदवार तारा चौधरी ने रविवार को हेसालौंग पंचायत के विभिन्न वार्डों में मोटरसाइकिल रैली निकाली और मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट मांगे. मुखिया उम्मीदवार पच्चू ने कहा कि पूरे पंचायत में लोगों का समर्थन मिल रहा है. हमारी उम्मीदवारी से लोगों में खासा उत्साह है. लोग हमें विजयी मुखिया उम्मीदवार के रूप में देखना चाह रहे हैं. रैलीगढ़ा दो तल्ला में मुखिया उम्मीदवार पच्चू ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. पंसस उम्मीदवार तारा चौधरी, जिप उम्मीदवार कपिलदेव महतो ने भी लोगों से वोट मांगा. जनसंपर्क अभियान में आजसू के तिवारी महतो, वार्ड उम्मीदवार सोनी देवी, गोविंद राम, बलवीर प्रजापति, जटल राम, रितेश प्रजापति, श्रवण राम, छोटन राम, सरभू राम, किटू राम, रंजीत प्रसाद, अरुण राम, मदन राम, महेश राम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










