लीड) फ्लैग- राज्य स्थापना दिवस पर विकास मेले का आयोजन, मंत्री ने किया उदघाटन, कहा

लीड) फ्लैग- राज्य स्थापना दिवस पर विकास मेले का आयोजन, मंत्री ने किया उदघाटन, कहा हेडिंग-सबके सहयोग से होगा राज्य का विकास बैंकों ने 4134.63 लाख परिसंपत्ति व ऋण प्रदान किये फोटो फाइल 15आर-दीप जला कर विकास मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि, 15आर-ए-मंच पर उपस्थित अतिथि, 15आर-बी-लाभुक को ट्रेक्टर की चाबी प्रदान […]
लीड) फ्लैग- राज्य स्थापना दिवस पर विकास मेले का आयोजन, मंत्री ने किया उदघाटन, कहा हेडिंग-सबके सहयोग से होगा राज्य का विकास बैंकों ने 4134.63 लाख परिसंपत्ति व ऋण प्रदान किये फोटो फाइल 15आर-दीप जला कर विकास मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि, 15आर-ए-मंच पर उपस्थित अतिथि, 15आर-बी-लाभुक को ट्रेक्टर की चाबी प्रदान करते मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, 15आर-सी-पुलिस के स्टॉल पर हथियार को देखते डीसी ए दोड्डे, 15आर-डी-कृषि रथ को रवाना करते मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, 15आर-ई-भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण करते मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, 15आर-एच-सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे उपायुक्त एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ.रामगढ़. राज्य के हर नागरिक के सहयोग से झारखंड राज्य आगे बढ़ेगा. अपने निर्माण काल से लेकर अब तक झारखंड में काफी विकास हुआ है. रामगढ़ जिला में भी विकास के काफी कार्य हुए हैं. झारखंड राज्य निर्माण के बाद रामगढ़ जिला बना, रामगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेज खुला. शीघ्र ही रामगढ़ जिला में महिला कॉलेज की स्थापना के लिए शिलान्यास होगा. उक्त बातें रामगढ़ के विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित विकास मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में कही. रामगढ़ के छावनी फुटबॉल मेले में विकास मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला में काफी विकास के कार्य तेजी से हुए हैं. रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा कि जिले में विकास कार्य काफी तेजी से हो रहे हैं. राज्य में विकास के मामले में रामगढ़ जिला टॉप टेन जिलों में शामिल है. एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने कहा कि रामगढ़ जिला की जनता को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन तत्परता से कार्य कर रही है. समारोह का संचालन कार्यपालक दंडाधिकारी मोनिका रानी टूटी ने किया. स्वागत भाषण डीडीसी किशोर कुमार व धन्यवाद ज्ञापन डीपीओ कृष्णनंदन प्रसाद ने दिया. मेला व कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने दीप जला कर किया. भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण किया. कृषि रथ को झंडा दिखा कर मंत्री ने किया रवानाविकास मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में रविवार को रबी कृषि रथ को मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रथ जिला के सभी प्रखंडों में घूम-घूम कर किसानों को रबी फसल के प्रति जागरूक करेगा. परसंपत्ति व ऋण का वितरणछावनी फुटबॉल मैदान में आयोजित विकास मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के तमाम बैंकों ने अपनी भागीदारी निभायी. जिले के सभी राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में कुल 4134.63 लाख रुपये की परिसंपत्ति व ऋण जिले के लोगों को प्रदान किया. सभी विभागों ने लगाये स्टॉलविकास मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में बैंकों व सभी विभागों ने स्टॉल लगाये थे. कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं के समूहों ने भी स्टॉल लगाये थे. विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से विभाग की उपलब्धियों को दर्शाया गया था. पुलिस विभाग का स्टॉल था आकर्षण का केंद्रविकास मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामगढ़ जिला पुलिस द्वारा भी स्टॉल लगाये गये थे. स्टॉल में पुलिस द्वारा उपयोग किये जाने वाले हथियार व अन्य सामग्री रखे गये थे. यह स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र था. पुलिस के आधुनिक हथियार देखने के लिए लोगों में उत्सुकता थी. सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गयेविकास मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










