भारत भारती में बाल दिवस मनाया गया

Published at :14 Nov 2015 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
भारत भारती में बाल दिवस मनाया गया

भारत भारती में बाल दिवस मनाया गया 14बीएचयू-8-पुरस्कार देते अतिथि, 9-कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे.उरीमारी. उरीमारी के भारत भारती विद्यालय में बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. मुख्य अतिथि उरीमारी पीओ प्रशांत वाजपेयी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तसवीर पर माल्यार्पण करने के बाद नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि नेहरू बच्चों के […]

विज्ञापन

भारत भारती में बाल दिवस मनाया गया 14बीएचयू-8-पुरस्कार देते अतिथि, 9-कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे.उरीमारी. उरीमारी के भारत भारती विद्यालय में बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. मुख्य अतिथि उरीमारी पीओ प्रशांत वाजपेयी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तसवीर पर माल्यार्पण करने के बाद नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि नेहरू बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे. वे ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं. मौके पर क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे अमिता को तीन हजार व आरती को 16 सौ रुपये का चेक मुख्य अतिथि ने प्रदान किया. बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया. इस अवसर पर यूनियन नेता रामरतन राम, राजकिशोर सिंह, सचिव गोपाल प्रसाद यादव, प्राचार्या निवेदिता लहरी, रेणु सिन्हा, बीएस कला, सरिता, अनमेष कुमार, विकास, अमूल्य, दिनेश सिंह, अर्जुन, श्वेता, सीमा, काजल, चंचला, ज्योति समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola