....चाचा नेहरू की जयंती मनायी गयी

Published at :14 Nov 2015 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
....चाचा नेहरू की जयंती मनायी गयी

….चाचा नेहरू की जयंती मनायी गयीफोटो 14गिद्दी12-जयंती मनाते शिक्षकगण गिद्दी(हजारीबाग). आइडियल एकेडमिक विद्यालय चुंबा, नवप्राथमिक विद्यालय चुल्हाबेड़ा सहित कई विद्यालयों में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम विद्यालयों में पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया गया. इस मौके पर शिक्षकों ने चाचा नेहरू […]

विज्ञापन

….चाचा नेहरू की जयंती मनायी गयीफोटो 14गिद्दी12-जयंती मनाते शिक्षकगण गिद्दी(हजारीबाग). आइडियल एकेडमिक विद्यालय चुंबा, नवप्राथमिक विद्यालय चुल्हाबेड़ा सहित कई विद्यालयों में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम विद्यालयों में पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया गया. इस मौके पर शिक्षकों ने चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि देश को आजादी दिलाने में वे कई बार जेल गये. वे देश के पहले प्रधानमंत्री थे. देश को प्रगति के राह पर खड़ा करने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. वे बच्चों से बेहद प्यार करते थे. इस वजह से उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता था. उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. चुंबा विद्यालय का स्थापना दिवस भी मनाया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस मौके पर चुल्हाबेड़ा के शिक्षक मो0 शमीम, गहन बेदिया, राजेश बेदिया, संध्या देवी, अनिता देवी, रामदयाल बेदिया, चुंबा विद्यालय के शिक्षक ददन प्रसाद, सुशेखर कुमार, महेश हांसदा, सबिता देवी, अमर टुडू, रूबी सिंह, सोनम, अन्नू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola