...चुनाव चह्नि लेने के लिए लगी रही भीड़

…चुनाव चिह्न लेने के लिए लगी रही भीड़ फोटो फाइल 14पीटीआर-ए में वर्किंग हॉल में लोगों की भीड़, 14पीटीआर-बी को भीड़ को समझाती पुलिसपतरातू. पतरातू प्रखंड में शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. सुबह से ही प्रत्याशी चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचने लगे. लगभग 11 बजे सीओ रितेश जायसवाल […]
…चुनाव चिह्न लेने के लिए लगी रही भीड़ फोटो फाइल 14पीटीआर-ए में वर्किंग हॉल में लोगों की भीड़, 14पीटीआर-बी को भीड़ को समझाती पुलिसपतरातू. पतरातू प्रखंड में शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. सुबह से ही प्रत्याशी चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचने लगे. लगभग 11 बजे सीओ रितेश जायसवाल आवंटित चुनाव चिह्न की जानकारी देने के लिए पहुंचे. परंतु अचानक भीड़ बढ़ जाने के कारण सीओ द्वारा कार्रवाई रोक दी गयी. बाद में पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस आने के बाद भीड़ को नियंत्रित कर चुनाव चिन्ह बांटा गया. प्रत्याशियों से उनका पहचान पत्र लेकर चुनाव चिह्न दिया गया. इसके अलावा चुनाव अभिकर्ता के नियोजन हेतु प्रत्याशियों ने प्रपत्र 10 में अनुमति भी प्राप्त की. निर्विरोध वार्ड सदस्यों को सर्टिफिकेट दिया गयाफोटो फाइल 14पीटीआर-सी में प्रमाण पत्र देते बीडीओप्रखंड कार्यालय में वार्ड सदस्य पद के लिए निर्विरोध चयनित प्रत्याशियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस अवसर पर बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने 183 वार्ड सदस्य प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा. ज्ञात हो कि प्रखंड में कुल 430 वार्ड हैं. जिसमें 50 वार्ड के लिए किसी ने भी नामांकन किया है. जबकि 183 पद पर निर्विरोध प्रत्याशी चयनित हुए हैं. शेष 197 वार्ड में मतदान के माध्यम से प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










