21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्रद्धापूर्वक हुई भगवान चत्रिगुप्त की पूजा

श्रद्धापूर्वक हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा फोटो फाइल 13आर-बी-भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते लोग.रामगढ़. रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. श्री चित्रगुप्त महापरिवार ने बिजुलिया तालाब के निकट चित्रगुप्त नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में पूजन का आयोजन किया. यहां चित्रांशों ने मषीभाजन संयुक्तश्ररसि त्वं […]

श्रद्धापूर्वक हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा फोटो फाइल 13आर-बी-भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते लोग.रामगढ़. रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. श्री चित्रगुप्त महापरिवार ने बिजुलिया तालाब के निकट चित्रगुप्त नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में पूजन का आयोजन किया. यहां चित्रांशों ने मषीभाजन संयुक्तश्ररसि त्वं महीतले लेखनी, लेखनी कटनीहस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते, चित्रगुप्त नमस्तुभ्यं लेखकाक्षरदायकम, कायस्थ जाति मासद्य चित्रगुप्त नमोस्तुते के उदघोष के साथ पूजा की. शाम में आरती की गयी. रात में मंदिर परिसर में भजन -कीर्तन का आयोजन किया गया. मौके पर राजेश कुमार, डॉ उदय शंकर श्रीवास्तव, रोहित कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, डॉ एनडी सहाय, दीपक सिन्हा, संजीव कुमार गुड्डू, आशुतोष सिन्हा, दीपक सिन्हा, धीरेंद्र कुमार, अंशु सिन्हा, दीपक सिन्हा, डॉ अनूप कुमार, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें