कमर्शियल गैस हुई महंगी, रामगढ़ में होटल-रेस्टोरेंट और ठेला संचालकों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
gas cylinder

गैस सिलेंडर सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Ramgarh News: कमर्शियल गैस की कीमत में की बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और ठेला संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर अब रामगढ़ जिले में भी साफ दिखने लगा है. केंद्र सरकार ने एक मई से कमर्शियल गैस की कीमत में नौ सौ रुपये से ज्यादा तक की वृद्धि की है. पहले जो गैस सिलिंडर 2200 से 2300 रुपये में मिल रहा था, वह अब तीन हजार रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं पांच किलो वाले सिलिंडर की कीमत में भी साढ़े दो सौ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी का सीधा असर रेस्टोरेंट, छोटे होटल और ठेला संचालकों पर पड़ा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है. 

गैस नहीं मिलने से काम पर असर 

होटल सत्कार कर्मी महेश महतो ने बताया कि गैस नहीं मिलने से कामकाज पर सीधा असर पड़ा है. पहले जहां नियमित रूप से गैस मिल जाती थी, अब काफी परेशानी हो रही है. मजबूरन कोयले का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. जिससे समय और मेहनत दोनों बढ़ गए हैं. इससे काम की गति पर भी असर पड़ा है और लागत भी बढ़ गई है. 

गैस सप्लाई बाधित होने से बढ़ी लागत 

एफएफसी संचालक पंकज कुमार ने बताया कि फास्ट फूड व्यवसाय में गैस की नियमित आपूर्ति जरूरी होती है. समय पर गैस नहीं मिलने और दरों में बढ़ोतरी से खाद्य सामग्री की लागत बढ़ गई है. अगर कीमत बढ़ाते हैं तो ग्राहक नाराज होते हैं, जिससे बिजनेस चलाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने सरकार से गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है. 

मेन्यू में बदलाव

रेड चिल्ली मैनेजर शुभम कुमार सिंह ने बताया कि गैस की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर रेस्टोरेंट संचालन पर पड़ा है. लागत बढ़ने के कारण मेन्यू में बदलाव करना पड़ा है और कई खाद्य पदार्थ हटाने पड़े हैं. इससे ग्राहकों की पसंद भी प्रभावित हो रही है.

छोटे दुकानदारों पर बढ़ा दबाव

सुभाष चौक में पाव भाजी बेचने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल पुराने गैस सिलिंडर से काम चल रहा है. कमर्शियल गैस की कीमत में आठ सौ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है. छोटे दुकानदारों के लिए सामान की कीमत बढ़ाना मुश्किल है, जिससे आगे और परेशानी बढ़ने की आशंका है. 

यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola