बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम 13बीएचयू-16-रंगोली बनाती छात्राएं.भुरकुंडा. सौंदा पब्लिक स्कूल सौंदा बस्ती में बाल दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विद्यालय के सचिव अमित कुमार व प्राचार्य के दत्ता ने नेहरू जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर सचिव अमित ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों […]
बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम 13बीएचयू-16-रंगोली बनाती छात्राएं.भुरकुंडा. सौंदा पब्लिक स्कूल सौंदा बस्ती में बाल दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विद्यालय के सचिव अमित कुमार व प्राचार्य के दत्ता ने नेहरू जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर सचिव अमित ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे. हमें बच्चों के साथ हमेशा प्यार से पेश आना चाहिए. स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर विजय पांडेय, पीएन सिंह, पी झा, आशा सिन्हा, आशा लकड़ा, जे टेटे, मधुमिता, वंदना, नीलू श्रीवास्तव, सुमन, प्रीति, अनामिका, सीमा, दीपिका मुखर्जी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










