लेम में युवक की हत्या

लेम में युवक की हत्या भुरकुंडा. बासल थाना अंतर्गत लेम निवासी मादी उरांव के पुत्र संगम उरांव (18) का शव गांव के बाहर बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पूछताछ के लिए लेम गांव के पांच लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है […]
लेम में युवक की हत्या भुरकुंडा. बासल थाना अंतर्गत लेम निवासी मादी उरांव के पुत्र संगम उरांव (18) का शव गांव के बाहर बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पूछताछ के लिए लेम गांव के पांच लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि संगम उरांव गुरुवार को शाम सात बजे गांव के ही अरुण बेदिया, अशोक उरांव, राजेश करमाली, कन्हैया मुंडा व रवींद्र मुंडा के साथ गया था. लेकिन रात भर घर नहीं लौटा. बकरी चराने गये ग्रामीणों ने शव को देखा व गांववालों को इसकी सूचना दी. युवक की हत्या पत्थर से मार कर की गयी है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










