पुंडी/भूताही पथ जर्जर, आवागमन में परेशानी

पुंडी/भूताही पथ जर्जर, आवागमन में परेशानी31 कुजू : मुखिया रोपन देवी. 31 कुजू ए: जर्जर सड़क व इनसेट बोर्ड.31 कुजू बी: ग्रामीण भागीरथ महतो व तालो मांझीमांडू. प्रखंड के पुंडी पंचायत में मुखिया द्वारा विभिन्न टोलों मुहल्लों में कई विकास के काम किये गये है. लेकिन पुंडी/भूताही पथ की हालत जर्जर है. इससे पंचायत में […]
पुंडी/भूताही पथ जर्जर, आवागमन में परेशानी31 कुजू : मुखिया रोपन देवी. 31 कुजू ए: जर्जर सड़क व इनसेट बोर्ड.31 कुजू बी: ग्रामीण भागीरथ महतो व तालो मांझीमांडू. प्रखंड के पुंडी पंचायत में मुखिया द्वारा विभिन्न टोलों मुहल्लों में कई विकास के काम किये गये है. लेकिन पुंडी/भूताही पथ की हालत जर्जर है. इससे पंचायत में आवागमन करने में स्कूली बच्चों के साथ निवास करने वाले ग्रामीणों को काफी फजीहत हो रही है. प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 12 मार्च 2012 में अल्टीमा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को हेसागढा से भूताही तक कालीकरण पथ निर्माण करने की जिम्मेवारी मिली थी, परंतु तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी पथ निर्माण पूरा नही हुआ. मुखिया द्वारा पंचायत में इंदिरा आवास 130, बच्चों के पठन-पाठन के लिए पांच विद्यालयों में 120 बेंच डेस्क, तीन चबूतरा, 50 शौचालय, 30 कूप निर्माण, पांच सोलर लाइट, 135 वृद्व व विधवा को पेंशन, 520 गरीब असहाय के बीच कंबल वितरण, 639 गरीबों को राशन कार्ड, तीन तालाब, मनरेगा के तहत भैरो तुरी के घर से धनु महतो के घर तक, कालीकरण पथ से शमशान घाट तक व सुरेश महतो के घर से बोरवाचातर तक मिटी मोरम पथ, 13वें वित आयोग की राशि से बोंगाहारा में यज्ञशाला से सामुदायिक भवन तक पीसीसी, कालीकरण पथ से राजा बांध तक पीसीसी पथ व पुंडी में हेमनाथ महतो के घर से तालाब तक पीसीसी पथ निर्माण, राजीव गांधी विद्युत योजना से डगडगिया छोड़कर पंचायत के सभी मुहल्लों में विद्युतीकरण के अलावा मुखिया के पहल पर आइएपी योजना से भूताही व बोंगाहारा में तीन पीसीसी पथ, पुल निगम विभाग से चौथा नदी में पुल निर्माण, बोंगाहारा, तुरी टोला, पुरनपनिया, लेंबुइया बांध व कडरडुबा टोला में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने सहित कई कार्य किये गये हैं. लेकिन सीसीएल क्षेत्र होने के कारण पुंडी ग्राम में एनओसी नही मिलने के कारण जलापूर्ति योजना धरातल पर नहीं उतारा गया. पंचायत में कुल नौ आंगनबाडी केंद्र संचालित है. इसमें एकआंगनबाडी केंद्र को जमीन उपल्बध नहीं होने के कारण किराये के मकान पर चल रहा है. पंचायत की कुल वोटरों की संख्या 3675 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1918 व महिला मतदाता 1757 है.मुखिया ने कहा: मुखिया रोपन देवी ने कहा कि पंचायत में सेवक के रूप में ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वाह्न किया हूं. पंचायत में अथक प्रयास से विकास का काम किया है. साथ ही जो भी पंचायत में अधूरा काम है उसे मैं पूरा करूंगी.विकास असंतोषजनक: संगीतामुखिया चुनाव में दूसरे स्थान पर रही संगीता देवी ने मुखिया द्वारा किये गये कार्य को असंतोष जनक बताया. उन्होनें कहा कि पंचायत के विकास के लिए मैं पुन: चुनाव मैदान में रहूंगी.ग्रामीणों ने कहा: पंचायत के ग्राम पुंडी के भागीरथ महतो व भूताही के तालो मांझी ने कहा कि हमारे पंचायत के सभी मुहल्लों में मुखिया के नेतृत्व में काफी विकास का काम किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










