मुखिया के 34 व वार्ड सदस्य के लिए 75 नामांकन

मुखिया के 34 व वार्ड सदस्य के लिए 75 नामांकन फोटो फाइल : 30 चितरपुर डी – मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन कराने पहुंची शोभा हांसदाफोटो फाइल : 30 चितरपुर ई – मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन कराने पहुंची प्रभा देवीफोटो फाइल : 30 चितरपुर एफ – मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन कराने पहुंचे विनय […]
मुखिया के 34 व वार्ड सदस्य के लिए 75 नामांकन फोटो फाइल : 30 चितरपुर डी – मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन कराने पहुंची शोभा हांसदाफोटो फाइल : 30 चितरपुर ई – मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन कराने पहुंची प्रभा देवीफोटो फाइल : 30 चितरपुर एफ – मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन कराने पहुंचे विनय प्रसादफोटो फाइल : 30 चितरपुर जी – मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन कराने पहुंचे संतोष प्रसाद फोटो फाइल : 30 चितरपुर एच – मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन कराने पहुंचे अयोध्या प्रसादफोटो फाइल : 30 चितरपुर आई – मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन कराने पहुंची राजकुमारीफोटो फाइल : 30 चितरपुर जे – मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन कराने पहुंची बसंती देवी फोटो फाइल : 30 चितरपुर के – मुखिया प्रत्याशी के लिये नामांकन कराने पहुंची खुशी दांगी चितरपुर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में मुखिया व वार्ड सदस्य प्रत्याशी पद पर नामांकन के लिए भीड़ उमड़ी. प्रत्याशी समर्थकों व बाजे-गाजे के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे. नामांकन दाखिल कराया. मुखिया पद के लिए 34 व वार्ड सदस्य के लिए लगभग 75 लोगों नामांकन दाखिल किया. मुखिया पद के नामांकन के लिए निर्वाचन पदाधिकारी मोनिका टुटी और वार्ड सदस्य के लिए बीडीओ विकास तिर्की मौजूद थे. उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रखंड कार्यालय से कुछ दूरी पर रजरप्पा पुलिस द्वारा बैरियर लगा कर भीड़ को रोक दिया गया. सिर्फ नामांकन करानेवाले लोग ही अंदर जा सके. मौके पर सहायक अवर निरीक्षक असलम खान सदल-बल मौजूद थे. इन लोगों ने कराया नामांकनमुखिया पद के लिए चितरपुर पश्चिमी से दिलावर अली, कृष्णा रजक, सत्येंद्र नायक, मुजाहिद आलम, चितरपुर पूर्वी से सहला प्रवीण, साहिदा खातून, वीणा देवी, चितरपुर दक्षिणी से मो जहांगीर, अजीमनउदीन, मोगान अनवर, शमीम अहमद, मारंगमरचा से बसंती देवी, डोमन महतो, सुदीत कुमार सिंह, सुकरीगढ़ा से संतोष प्रसाद, पूनम देवी, अयोध्या प्रसाद, विनोद वर्मा, विनय प्रसाद, नरेश प्रसाद, राजेश कुमार, सेवई उत्तरी से रेखा देवी, मालो देवी, मीना देवी, सेवई दक्षिणी से राजकुमारी, द्रोपदी देवी, मायल से शोभा हांसदा, प्रवीण सबा, भुचूंगडीह से प्रभा देवी, शकुंतला देवी, चितरपुर उत्तरी से राकेश कुमार वर्मा, मिहिर चंद्र पोद्दार, बड़कीपोना पंचायत से खुशी दांगी सहित 34 लोगों ने नामांकन परचा दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










