अंतिम दिन 97 ने नामांकन किया

अंतिम दिन 97 ने नामांकन किया दुलमी, चितरपुर व गोला प्रखंड तीनों प्रखंडों में 261 ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है फोटो फाइल 30आर-एफ -पंसस के लिए नामांकन दाखिल करती महिला.रामगढ़. दुलमी, चितरपुर व गोला प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन पत्र रामगढ़ अनुमंडल भवन के एलआरडीसी कार्यालय […]
अंतिम दिन 97 ने नामांकन किया दुलमी, चितरपुर व गोला प्रखंड तीनों प्रखंडों में 261 ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है फोटो फाइल 30आर-एफ -पंसस के लिए नामांकन दाखिल करती महिला.रामगढ़. दुलमी, चितरपुर व गोला प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन पत्र रामगढ़ अनुमंडल भवन के एलआरडीसी कार्यालय में जमा हो रहे हैं. नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को दुलमी प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के लिए 32, चितरपुर प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के लिए 19 तथा गोला प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 46 महिला व पुरुषों ने नामांकन दाखिल किया. तीनों प्रखंडों में 261 ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है. गोला प्रखंड से 130, दुलमी प्रखंड से 77 तथा चितरपुर प्रखंड से 54 लोग नामांकन दाखिल कर चुके हैं.गोला प्रखंड के पंसस के नामांकन पत्रों की आज होगी जांच पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्वाची पदाधिकारी एलआरडीसी लियाकत अली ने बताया कि 31 अक्तूबर को दिन के 12 बजे से गोला प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. दो नवंबर को दिन के 11 बजे से चितरपुर व दिन के एक बजे से दुलमी प्रखंड के लिए पंचायत समिति सदस्य के लिए दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की जांच होगी. जांच के समय नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अथवा उनके प्रस्तावक उपस्थित रह सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










