सतर्कता सप्ताह को लेकर निबंध प्रतियोगिता

सतर्कता सप्ताह को लेकर निबंध प्रतियोगिता फोटो फाइल संख्या 29 कुजू : प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी कुजू.सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह के अवसर पर सीसीएल कुजू क्षेत्र के तत्वावधान में गुरुवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में कुजू क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल द्वारा अनुदानित विद्यालय डीएवी आरा, डीएवी तोपा, बाल विद्या मंदिर आरा, श्रमिक मध्य विद्यालय […]
सतर्कता सप्ताह को लेकर निबंध प्रतियोगिता फोटो फाइल संख्या 29 कुजू : प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी कुजू.सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह के अवसर पर सीसीएल कुजू क्षेत्र के तत्वावधान में गुरुवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में कुजू क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल द्वारा अनुदानित विद्यालय डीएवी आरा, डीएवी तोपा, बाल विद्या मंदिर आरा, श्रमिक मध्य विद्यालय व कन्या उच्च विद्यालय तोपा के 24 प्रतिभागी शामिल हुए. महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में निबंध लेखन का विषय अच्छे शासन में नैतिक मूल्यों व नीति की भूमिका था. प्रतियोगिता का परिणाम व पुरस्कार वितरण बाद में किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में कुजू क्षेत्र के वरीय कार्मिक प्रबंधक आहूति स्वाईं, रश्मि इशा खलखो, विनोद मुंडा, बद्री नारायण प्रसाद, विपिन कुमार सिंह, संजय बैठा आदि ने सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










