टुंगरीटोला : दो बाइक की भिड़ंत, तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2015 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

उरीमारी : भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती-सयाल मुख्य मार्ग पर सयाल वेलकम गेट (टुंगरी टोला) के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घटना बुधवार की है. घायलों में उरीमारी थाना क्षेत्र के जरजरा गांव निवासी कैलाश व सिकंदर समेत पुरनापानी टोला, नापो, बड़कागांव के सुलेंद्र मुंडा शामिल हैं. प्राथमिक […]
विज्ञापन
उरीमारी : भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती-सयाल मुख्य मार्ग पर सयाल वेलकम गेट (टुंगरी टोला) के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये.
घटना बुधवार की है. घायलों में उरीमारी थाना क्षेत्र के जरजरा गांव निवासी कैलाश व सिकंदर समेत पुरनापानी टोला, नापो, बड़कागांव के सुलेंद्र मुंडा शामिल हैं. प्राथमिक उपचार भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में किया गया. जहां से कैलाश व सिकंदर को रिम्स रेफर कर दिया गया.
सिकंदर की हालत गंभीर बतायी जाती है. सुलेंद्र मुंडा की पत्नी आशु देवी ने बताया कि वह पति के साथ भुरकुंडा की ओर आ रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल होंडा शाइन (जेएच02एस-8609) व हीरो होंडा सीडी डॉन (जेएच02डी-8168) को कब्जे में ले लिया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










