चितरपुर में झड़प, मारपीट, बाइक फूंकी गयी

Published at :28 Oct 2015 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
चितरपुर में झड़प, मारपीट, बाइक फूंकी गयी

चितरपुर में झड़प, मारपीट, बाइक फूंकी गयीपुलिस ने किया फ्लैग मार्च, मामला हुआ शांत चितरपुर. चितरपुर में बुधवार देर शाम अचानक किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान दोनों गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल भी हुए. थोड़ी देर के लिए चितरपुर क्षेत्र में […]

विज्ञापन

चितरपुर में झड़प, मारपीट, बाइक फूंकी गयीपुलिस ने किया फ्लैग मार्च, मामला हुआ शांत चितरपुर. चितरपुर में बुधवार देर शाम अचानक किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान दोनों गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल भी हुए. थोड़ी देर के लिए चितरपुर क्षेत्र में भगदड़ मचने की भी सूचना है. बताया जाता है कि झड़प में शामिल लोगों द्वारा एक मोटरसाइकिल को भी जला दिया गया. इसके अलावा लोगों द्वारा चितरपुर गलिया सहित कई जगहों की दुकानों में भी तोड़- फोड़ की गयी. जिससे दुकानों में हजारों रुपये की क्षति की अनुमान है. इसके अलावा दो अन्य मोटरसाइकिलों को भी जलाने की सूचना मिली है. घटना के बाद चितरपुर चट्टी बाजार, बाजार टांड़, काली चौक, रजरप्पा मोड़ सहित सभी जगहों के दुकानदार अपनी – अपनी दुकान बंद कर घर चले गये. जिससे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया. घटना के बाद चितरपुर में कई तरह की अफवाह भी फैलायी . उधर घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस चितरपुर पहुंची. इस दरम्यान पुलिस द्वारा चितरपुर में फ्लैग मार्च किये जाने के बाद स्थिति नियंत्रण में बतायी जाती है. पुलिस द्वारा लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola