बोनस में कटौती मजदूरों के साथ धोखा : विजय

Published at :16 Oct 2015 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
बोनस में कटौती मजदूरों के साथ धोखा : विजय

घाटोटांड़ : टाटा स्टील के मजदूरों को इस बार उम्मीद से काफी कम बोनस मिला. कम बोनस मिलने से मजदूरों में असंतोष हैं. यह श्रमिक संगठन की विफलता का नतीजा है. उक्त बातें टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के 12 नंबर चौक में श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ तीसरे ग्रुप के नेता विजय यादव […]

विज्ञापन

घाटोटांड़ : टाटा स्टील के मजदूरों को इस बार उम्मीद से काफी कम बोनस मिला. कम बोनस मिलने से मजदूरों में असंतोष हैं. यह श्रमिक संगठन की विफलता का नतीजा है. उक्त बातें टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के 12 नंबर चौक में श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ तीसरे ग्रुप के नेता विजय यादव ने कही.

उन्होंने आगे कहा कि 2003 से 2006 में हुए समझौते के बाद से ही मजदूरों का वेतन बढ़ने के बजाय लगातार घट रहा है. इस बार कंपनी ने बोनस की राशि में भारी कटौती कर दी है. उन्होंने वर्तमान यूनियन की टीम पर मजदूर हितों के साथ सौदेबाजी करने का आरोप लगाया है. अन्य मजदूर नेताओं ने भी अपने हक की रक्षा के लिए मजदूरों को एकजुट होकर मजदूरों का हक बेचने वाले नेताओं से सावधान रहने की बात कही. माैके पर एसएल राउत, लक्ष्मी नारायण साहू, पीके बोस, संजय कुमार सिंह, ईश्वरी प्रसाद आदि माैजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola