मजदूरों का महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

Published at :16 Oct 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों का महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

मजदूरों का महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शनगिद्दी(हजारीबाग). बोनस का भुगतान करने सहित कई मांगों को लेकर बीसीकेयू के बैनर तले ठेका मजदूरों ने अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को प्रदर्शन किया. इसके बाद आयोजित सभा में बीसीकेयू के केंद्रीय नेता मिथिलेश सिंह ने कहा कि ठेका मजदूरों के पक्ष में हाई पावर कमेटी ने […]

विज्ञापन

मजदूरों का महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शनगिद्दी(हजारीबाग). बोनस का भुगतान करने सहित कई मांगों को लेकर बीसीकेयू के बैनर तले ठेका मजदूरों ने अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को प्रदर्शन किया. इसके बाद आयोजित सभा में बीसीकेयू के केंद्रीय नेता मिथिलेश सिंह ने कहा कि ठेका मजदूरों के पक्ष में हाई पावर कमेटी ने जो फैसला लिया है, उसे सीसीएल में लागू नहीं किया जा रहा है. कोयला क्षेत्रों में कार्य करनेवाले ठेका मजदूरों का आर्थिक शोषण हो रहा है. उन्होंने सीसीएल प्रबंधन से ठेका मजदूरों को अविलंब बोनस भुगतान की मांग की. बीसीकेयू के कामेश्वर सिंह ने कहा कि न्यायालय ने मजदूरों के पक्ष में जो फैसला दिया है, उसे अविलंब लागू कराया जाये. सभा में अमृतराम प्रजापति, गौतम बनर्जी, वसीम अकरम, अशोक राम आदि ने भी अपनी बातें रखी. सभा के बाद अरगडा महाप्रबंधक को मांग पत्र दिया गया. प्रदर्शन में उमेश प्रसाद, तिरखू महली, जीतू प्रसाद, मेघनाथ गंझू, बिगू करमाली, प्रेमचंद्र महली, सुरेश करमाली, धर्मेंद्र सिंह, श्यामलाल, खेमलाल यादव, सुधीर, गोपाल सिंह, गणेश प्रसाद, मुस्तफा अंसारी, रवि कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola