महासंघ ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

महासंघ ने सीएम को सौंपा ज्ञापन फाइल का अवलोकन कर पहल करने का आश्वासन फोटो फाइल 16आर-पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ महासंघ के पदाधिकारी.रामगढ़. डेमोटांड़ स्थित पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से उनके आवास पर मिलने गये झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को झारखंड संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ की रामगढ़ इकाई ने […]
महासंघ ने सीएम को सौंपा ज्ञापन फाइल का अवलोकन कर पहल करने का आश्वासन फोटो फाइल 16आर-पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ महासंघ के पदाधिकारी.रामगढ़. डेमोटांड़ स्थित पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से उनके आवास पर मिलने गये झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को झारखंड संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ की रामगढ़ इकाई ने अंगीभूतीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान संघ के पदाधिकारी व शिक्षकों ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से भी मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वे इस संबंध में फाइल का अवलोकन कर आगे की पहल सुनिश्चित करेंगे. ज्ञापन में बताया गया है कि अंगीभूतीकरण को लेकर वर्षों से मामला लंबित चला आ रहा है. इसे लेकर दो बार विभागीय जांच भी महाविद्यालयों की हो चुकी है. हेमंत सरकार के दौरान विभागीय स्तर पर एक बार फिर जांच की गयी. पूर्व के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने भी अंगीभूतीकरण का आश्वासन दिया था. प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से कहा कि स्थायी संबंधन प्राप्त सभी महाविद्यालय समस्त आधारभूत संरचना को पूरा करते हैं. प्रतिनिधिमंडल में जेएम कॉलेज भुरकुंडा के शिक्षक प्रतिनिधि प्रो मुरलीधर सिंह, छोटानगपुर कॉलेज के प्रो खिरोधर साहू, संघ के पदाधिकारी डॉ शिवशंकर सिंह, प्रो अरुणंजय सिंह, संजय कुमार सिंह, इंद्रविजय सिंह, रंजीत कुमार, किशोर कुमार तथा भाजपा पतरातू प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










