पंचायत चुनाव को लेकर एसडीओ ने की बैठक

Published at :16 Oct 2015 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर एसडीओ ने की बैठक

रामगढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को एसडीओ सुनीता चौरसिया की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिले के पुलिस पदाधिकारी व सभी पंचायतों के बीडीओ-सीओ मौजूद थे. बैठक में प्रखंड, थाना व ओपीवार बूथों पर पहुंचने को लेकर रूट चार्ट बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बूथों की स्थिति, बूथों पर पेयजल, बिजली […]

विज्ञापन

रामगढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को एसडीओ सुनीता चौरसिया की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिले के पुलिस पदाधिकारी व सभी पंचायतों के बीडीओ-सीओ मौजूद थे. बैठक में प्रखंड, थाना व ओपीवार बूथों पर पहुंचने को लेकर रूट चार्ट बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बूथों की स्थिति, बूथों पर पेयजल, बिजली व शौचालय के संबंध में भी जानकारी ली गयी. तीनों चरणों में होनेवाले चुनाव के दौरान प्रथम चरण में कितने वाहन व कितने मतदानकर्मी लगाये जायेंगे, इस पर भी विमर्श किया गया.

इसके अलावा संवेदनशील, अति संवेदन शील बूथों की सूची तैयार करने के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की व्यवस्था पर रणनीति तय की गयी. चुनाव के बाद बैलेट बॉक्स को वज्रगृह तक सुरक्षित पहुंचाने पर भी रूट प्लान तैयार किया गया. बैठक में मुख्यालय डीएसपी वीरेंद्र कुमार चौधरी, एसडीपीओ दीपक कुमार, डीटीओ संजीव कुमार, एलआरडीसी लियाकत अली सहित बीडीओ, सीओ, सभी पुलिस अंचल निरीक्षक, थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola