बीसीकेयू का प्रदर्शन आज

बीसीकेयू का प्रदर्शन आज गिद्दी(हजारीबाग). बीसीकेयू की एक बैठक गुरुवार को गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता शंभू कुमार ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि ठेका मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर 16 अक्तूबर को अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद अरगडा महाप्रबंधक काे मांग पत्र सौंपा जायेगा. बैठक में […]
बीसीकेयू का प्रदर्शन आज गिद्दी(हजारीबाग). बीसीकेयू की एक बैठक गुरुवार को गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता शंभू कुमार ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि ठेका मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर 16 अक्तूबर को अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद अरगडा महाप्रबंधक काे मांग पत्र सौंपा जायेगा. बैठक में मजदूर नेता मिथिलेश सिंह ने कहा कि ठेका मजदूरों को बोनस देने, हाई पावर कमेटी के फैसले को अविलंब लागू करने, अस्थायी मजदूरों के पक्ष में न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले को लागू करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है. बैठक में अमृतराम प्रजापति, वसीम अकरम, अशोक राम, सुरेश, जीतू, उमेश साव, खेमलाल यादव, राथो बेदिया, बिगा, महेंद्र भोक्ता, गोपाल सिंह, सुधीर बाउरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










