बोनस को लेकर न्यू बिरसा का काम ठप कराया

Published at :15 Oct 2015 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
बोनस को लेकर न्यू बिरसा का काम ठप कराया

उरीमारी : बरका-सयाल क्षेत्र के न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना में कार्यरत ठेका मजदूरों ने बोनस की मांग को लेकर गुरुवार सुबह से कामकाज ठप कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक कामकाज ठप था. आउटसोर्सिंग कंपनी से मजदूरों की वार्ता चल रही थी. बताया गया कि ठेका मजदूरों के लिए निर्धारित किये गये बोनस का […]

विज्ञापन

उरीमारी : बरका-सयाल क्षेत्र के न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना में कार्यरत ठेका मजदूरों ने बोनस की मांग को लेकर गुरुवार सुबह से कामकाज ठप कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक कामकाज ठप था. आउटसोर्सिंग कंपनी से मजदूरों की वार्ता चल रही थी. बताया गया कि ठेका मजदूरों के लिए निर्धारित किये गये बोनस का भुगतान आउटसोर्सिंग कंपनी करे.

आंदोलन का नेतृत्व अशोक पासवान, विनोद सिंह, किशोर करमाली, निसार अहमद, हीरालाल मुर्मू, ओम प्रकाश रावत, आनंद पांडेय, लक्ष्मण यादव, सुखदेव मुर्मू, तापेश्वर प्रजापति, अरविंद प्रजापति, सूरज राणा, मनोज राम, रंजन पासवान, रवींद्र मेहता, शिव शंकर, जटलू करमाली, गोपाल, रवि, धनीराम, संजय सोरेन, देवानंद बेदिया, सिकंदर बारला व राजू हांसदा कर रहे थे. कामगारों के कामकाज बंद कर देने के कारण परियोजना में उत्पादन संबंधी सभी कार्य ठप पड़ गये हैं. सौंदा बी साइडिंग तक कोयले की ढुलाई भी बंद हो गयी है.

कामगार यहां पर पांच हजार रुपये बोनस देने की मांग पर अड़े हैं. बताया गया कि आशा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुकेश जैन कामगारों से बातचीत कर मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं. इस परियोजना में कुल 105 ठेका मजदूर विभिन्न कार्यों में कार्यरत हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola