वैन की चपेट में आकर एक की मौत, तीन घायल

रामगढ़. फोरलेन कैथा-गोबरदरहा क्षेत्र में फोर लेन पर मारुति वैन (जेएच05एवी-3335) की चपेट में आने से बुधवार की सुबह साइकिल से कोयला लेकर जा रहे मजदूर की मौत हो गयी. जबकि तीन मजदूर घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों […]
रामगढ़. फोरलेन कैथा-गोबरदरहा क्षेत्र में फोर लेन पर मारुति वैन (जेएच05एवी-3335) की चपेट में आने से बुधवार की सुबह साइकिल से कोयला लेकर जा रहे मजदूर की मौत हो गयी. जबकि तीन मजदूर घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया.
मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों में फोरलेन को जाम कर दिया. घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे आैर मामले की जानकारी ली. ग्रामीणों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा. मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह लगभग 5.30 बजे के लगभग हजारीबाग से रांची की ओर जा रही मारुति वैन (जेएच05एवी-3335) ने अनियंत्रित होकर साइकिल से कोयला लेकर ओरमांझी जा रहे जतराटांड़ करमा निवासी नरेश मुंडा (पिता गुलधन मुंडा) को धक्का मार दिया.
इसके बाद नरेश मुंडा के साथ-साथ चल रहे जतराटांड़ निवासी मनोज मुंडा (39 वर्ष), सुरेश मुंडा (38 वर्ष) व मदन मुंडा (39 वर्ष ) को भी वैन ने अपनी चपेट में ले लिया. वे लोग साइकिल से कोयला लेकर ओरमांझी जा रहे थे. गंभीर रूप से घायल नरेश मुंडा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि अन्य तीन घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों ने सादर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. यहां सभी का इलाज किया गया.
ग्रामीणों को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन : घटना के विरोध में मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने फोरलेन को जाम कर दिया. बाद में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने ग्रामीणों को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया इसके बाद सड़क जाम को हटाया जा सका. इधर, वैन पर सवार भीम बहादुर ने बताया कि वे लोग अपने वृद्ध रिश्तेदार को लेकर जमशेदपुर इलाज कराने जा रहे थे. घटना के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर 15 हजार रुपये छीन लिये. जबकि घटना के बाद कार का चालक फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










