कोयला लदा ट्रक पकड़ाया

Published at :14 Oct 2015 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला लदा ट्रक पकड़ाया

गोला.गोला पुलिस ने कुल्ही क्षेत्र से कोयला लदे ट्रक को पकड़ा. इसमें हजारों रुपये का अवैध कोयला लोड है. बताया जाता है कि गोमिया प्रखंड के धवैया गांव से अवैध कोयला लोड कर ट्रक (डब्ल्यू बी 55 ए-2678) से बंगाल भेजा जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक को रोक कर पूछताछ […]

विज्ञापन

गोला.गोला पुलिस ने कुल्ही क्षेत्र से कोयला लदे ट्रक को पकड़ा. इसमें हजारों रुपये का अवैध कोयला लोड है. बताया जाता है कि गोमिया प्रखंड के धवैया गांव से अवैध कोयला लोड कर ट्रक (डब्ल्यू बी 55 ए-2678) से बंगाल भेजा जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक को रोक कर पूछताछ की.

इसमें अवैध कोयला लदा होने की जानकारी मिली. पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी. उधर, बरलंगा व पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र के डाकागढ़ा में कोयला की तस्करी चरम पर है. यहां प्रतिदिन दर्जनों ट्रकों से अवैध कोयला दुबड़ा, बनारस आदि जगह भेजे जा रहे हैं. उधर, बताते चले कि डाकागढ़ा में कई अवैध डिपो चलाये जा रहे हैं. इसके कारण रजरप्पा क्षेत्र से सैकड़ों साइकिल, मोटरसाइकिल व स्कूटर से कोयला चोरी कर डाकागढ़ा पहुंचाया जाता है. इसके बाद यहां से कोयले की तस्करी की जाती है. रजरप्पा पुलिस द्वारा कई बार कोयला लदी साइकिलों को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola