कला उत्सव में 200 वद्यिार्थी शामिल हुए

कला उत्सव में 200 विद्यार्थी शामिल हुएआज पतरातू व मांडू प्रखंड की नाट्य प्रतियोगिता आयोजित होगी फोटो फाइल 14आर-एन-कला उत्सव में गायन प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं रामगढ़. जिला स्तरीय कला उत्सव का शुभारंभ बुधवार को गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में बुधवार से हुआ. बुधवार को गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बुधवार को 20 […]
कला उत्सव में 200 विद्यार्थी शामिल हुएआज पतरातू व मांडू प्रखंड की नाट्य प्रतियोगिता आयोजित होगी फोटो फाइल 14आर-एन-कला उत्सव में गायन प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं रामगढ़. जिला स्तरीय कला उत्सव का शुभारंभ बुधवार को गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में बुधवार से हुआ. बुधवार को गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बुधवार को 20 विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, द्वितीय सीसीएल उच्च विद्यालय नयानगर बरकाकाना तथा तृतीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा के छात्र-छात्रा रहे. 15 अक्तूबर को पतरातू व मांडू प्रखंड की नाट्य प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसमें मांडू से चार व पतरातू प्रखंड से चार विद्यालयों ने निबंधन करया है. कल नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी. इसके लिए 17 उच्च विद्यालयों का निबंधन हुआ है. कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में कार्यक्रम व्यवस्थापक अर्चना कुमारी, प्रधानाध्यापक शिवशंकर मोदी, सुमित्रा कुमारी, मधुसूदन तिवारी, डॉ सरिता सिन्हा व डॉ संगीता रानी योगदान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










