मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम

Published at :06 Oct 2015 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम

मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम सूखे पेड़ की डाल बोलेरो पर गिरी, क्षतिग्रस्त6 घाटो -3 पेड़ की डाली गिरने से क्षतिग्रस्त बोलेरो घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के सेंट्रल साइट दुर्गा मंडप के नीचे वाली सड़क से गुजर रहे बोलेरो पर सूखे पेड़ की डाली टूट कर गिर गयी. जिससे वाहन का […]

विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम सूखे पेड़ की डाल बोलेरो पर गिरी, क्षतिग्रस्त6 घाटो -3 पेड़ की डाली गिरने से क्षतिग्रस्त बोलेरो घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के सेंट्रल साइट दुर्गा मंडप के नीचे वाली सड़क से गुजर रहे बोलेरो पर सूखे पेड़ की डाली टूट कर गिर गयी. जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद बोलेरो चालक सह मालिक ने अपने सहयोगियों के साथ कंपनी से क्षतिपूर्ति (मुआवजे) की मांग करते हुए रोड जाम कर दिया. इस वजह से इस सड़क से देर शाम तक आवाजाही बंद रही. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोलेरो जेएच-02 एक्स-0730 टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में किराये पर चलता है. मंगलवार को दिन के करीब 1.30 बजे उक्त वाहन एक अधिकारी को ड्यूटी स्थल से लेकर उनके आवास में छोड़ कर लौट रहा था. इसी क्रम में दुर्गा मंडप के किनारे सूखे पेड़ की डाली टूट कर बोलेरो पर गिर गयी. बोलेरो बंजी निवासी मोहन राम की बतायी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola