शरारती तत्वों ने कुएं में डाला मुर्गे का पंख

शरारती तत्वों ने कुएं में डाला मुर्गे का पंखअरगड्डा़. सिरका स्थित शिव मंदिर के कुएं में सोमवार को शरारती तत्वों ने मुर्गे का पंख आदि फेंक दिया. जिसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त रहा. वहीं तरह-तरह की चर्चा होती रही. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना को दे दी है. लोगों ने बताया कि […]
शरारती तत्वों ने कुएं में डाला मुर्गे का पंखअरगड्डा़. सिरका स्थित शिव मंदिर के कुएं में सोमवार को शरारती तत्वों ने मुर्गे का पंख आदि फेंक दिया. जिसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त रहा. वहीं तरह-तरह की चर्चा होती रही. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना को दे दी है. लोगों ने बताया कि दोपहर एक बजे तक कुएं का पानी साफ था. बाद में कुछ लोग जब पानी के लिए कुएं पर गये, तो देखा कि पॉलिथीन में मुर्गे का पंख फेंका हुआ है. गौरतलब है कि जिउतिया पर्व पर महिलाएं इस कुएं के पानी का उपयोग स्नान व पूजा के लिए करती थीं. परंतु शरारती तत्वों की करतूत से महिलाअों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










