चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित होगी

Updated at :03 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित होगी

रामगढ़. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के रामगढ़ जिला प्रभारी सह चुनाव पर्यवेक्षक सखीचंद राम दांगी ने प्रेस बयान जारी किया है. बयान में श्री दांगी ने कहा है कि दो जुलाई को प्रखंड कमेटी का चुनाव होना था, लेकिन कुछ डीलरों द्वारा व्यवधान डालने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा. श्री दांगी ने कहा कि […]

विज्ञापन

रामगढ़. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के रामगढ़ जिला प्रभारी सह चुनाव पर्यवेक्षक सखीचंद राम दांगी ने प्रेस बयान जारी किया है. बयान में श्री दांगी ने कहा है कि दो जुलाई को प्रखंड कमेटी का चुनाव होना था, लेकिन कुछ डीलरों द्वारा व्यवधान डालने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा. श्री दांगी ने कहा कि इसकी सूचना रामगढ़ के उपायुक्त को दी गयी है. उन्होंने कहा कि मनोहर सिंह अभी जिलाध्यक्ष नहीं हैं तथा प्रखंड अध्यक्ष पतरातू में नहीं हैं. उन्हें तिथि व चुनाव स्थल की घोषणा करने का कोई अधिकार नहीं है. चुनाव प्रभारी सखीचंद राम दांगी के साथ-साथ अमरलाल महतो ने कहा है कि पतरातू प्रखंड के चुनाव की तिथि की घोषणा शीघ्र की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola