ऑनलाइन म्यूटेशन पर विचार-विमर्श

Updated at :03 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
ऑनलाइन म्यूटेशन पर विचार-विमर्श

लंबित चेक का प्रतिवेदन छह जुलाई तक जमा करें फोटो फाइल 3पीटीआर-ए में बैठक करते सीओपतरातू.पतरातू के सीओ रितेश जायसवाल ने शुक्रवार को राजस्वकर्मियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी उपस्थिति मंगलवार व शुक्रवार को ऑनलाइन दर्ज करायेंगे. बैठक में 15 अगस्त से ऑनलाइन म्यूटेशन आरंभ […]

विज्ञापन

लंबित चेक का प्रतिवेदन छह जुलाई तक जमा करें फोटो फाइल 3पीटीआर-ए में बैठक करते सीओपतरातू.पतरातू के सीओ रितेश जायसवाल ने शुक्रवार को राजस्वकर्मियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी उपस्थिति मंगलवार व शुक्रवार को ऑनलाइन दर्ज करायेंगे. बैठक में 15 अगस्त से ऑनलाइन म्यूटेशन आरंभ करने को लेकर चर्चा की गयी. पतरातू अंचल से संबंधित लंबित चेक का प्रतिवेदन छह जुलाई तक अनिवार्य रूप से जमा करने को कहा गया. चार हल्का में जीरो प्लांट इंट्री से संबंधित प्रतिवेदन रवि भूषण ठाकुर व राजेंद्र प्रसाद को जिला एनआइसी कार्यालय व मंजू रविदास को अपने हल्का में ही इंट्री करने की बात कही गयी. धारा 39 से संबंधित प्रतिवेदन (आदिवासी जमीन की अनुमति) दो दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया. 3ए व 3एए (स्याहा) रेंट रिसीव जमा नहीं करने के कारण कर्मचारी श्याम सुंदर से स्पष्टीकरण मांगा गया. बैठक में सभी राजस्व कर्मी उपस्थित थे.मतदाता सूची अद्यतन करने का निर्देश : अंचल कार्यालय में सीओ रितेश जायसवाल ने बीएलओ के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी मतदाताओं का आधार संख्या, ई मेल आइडी व मोबाइल नंबर आठ जुलाई तक अद्यतन कर कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि जो मतदाता आधार संख्या नहीं दे पा रहे हैं या निश्चित जगह पर नहीं मिल पा रहे हैं, वैसे मतदाताओं के लिए प्रपत्र सात अनिवार्य रूप से भरने को कहा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola