नौकरी व मुआवजा को लेकर रोड जाम

Updated at :03 Jul 2015 9:04 PM
विज्ञापन
नौकरी व मुआवजा को लेकर रोड जाम

आश्वासन के बाद जाम हटाया गया फोटो 3 घाटो – 2 सड़क जाम करते ग्रामीण घाटोटांड़.सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में गयी जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर दुरु कसमार के ग्रामीणों ने शुक्रवार को परेज केदला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इसके कारण कोयला परिवहन का कार्य ठप […]

विज्ञापन

आश्वासन के बाद जाम हटाया गया फोटो 3 घाटो – 2 सड़क जाम करते ग्रामीण घाटोटांड़.सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में गयी जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर दुरु कसमार के ग्रामीणों ने शुक्रवार को परेज केदला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इसके कारण कोयला परिवहन का कार्य ठप रहा. प्रबंधन के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. जाम कर रहे जीवलाल गंझू , कमलेश गंझू, जीतन गंझू व महावीर गंझू ने बताया कि दस एकड़ जमीन परेज परियोजना व सड़क में गयी है. इसका अभी तक नौकरी व मुआवजा नहीं मिला है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रबंधन इस पर पहल नहीं करेगा, तो परियोजना का संपूर्ण कार्य बंद करा दिया जायेगा. काम बंद करानेवालों में बसंत, गणेश, सुगी देवी, बिलासो देवी, प्यासो देवी, आशा देवी, बुधनी देवी, बुटन गंझू, लोकनाथ गंझू आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola