10 तक सड़क नहीं बनने पर काम बाधित होगा

Updated at :03 Jul 2015 8:05 PM
विज्ञापन
10 तक सड़क नहीं बनने पर काम बाधित होगा

डंपर ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक 3बीएचयू-4-बैठक में उपस्थित ऑनर.उरीमारी. ट्रक डंपर ऑनर एसोसिएशन बरका-सयाल क्षेत्र की बैठक शुक्रवार को उरीमारी स्थित कार्यालय में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ऑनरों की समस्या पर चर्चा की गयी. इस बाबत बरका-सयाल क्षेत्र महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया. इसमें कहा गया है […]

विज्ञापन

डंपर ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक 3बीएचयू-4-बैठक में उपस्थित ऑनर.उरीमारी. ट्रक डंपर ऑनर एसोसिएशन बरका-सयाल क्षेत्र की बैठक शुक्रवार को उरीमारी स्थित कार्यालय में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ऑनरों की समस्या पर चर्चा की गयी. इस बाबत बरका-सयाल क्षेत्र महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया. इसमें कहा गया है कि पोटंगा डिपो, बिरसा परियोजना डिपो से सौंदा बी साइडिंग व सेंट्रल सौंदा साइडिंग तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. इसके कारण डंपरों के परिचालन में असुविधा हो रही है. पत्र में कहा गया है कि यदि 10 जुलाई तक प्रबंधन सयाल सौंदा मुख्य मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं कराता है, तो ऑनर एसोसिएशन कोयला लदाई में लगे अपने डंपरों को कार्य से हटा लेंगे. राजू यादव ने कहा कि सीसीएल की कोयला ढुलाई के कार्य में हमारी सक्रिय भूमिका रहती है. बावजूद प्रबंधन हमारी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है. पत्र में कहा गया है कि अगर सड़क मरम्मत समेत सौंदा बी साइडिंग में कोयला डंप करने के लिए जगह खाली नहीं मिला, तो क्रमवार आंदोलन शुरू किया जायेगा. बैठक में प्रेमचंद यादव, अजय मित्रा, छोटू मेहता, सत्येंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद, पप्पू पासवान, सुनील यादव, नत्थू प्रसाद, राम प्रवेश महतो, दीपक साव, पप्पू यादव, रस बिहारी, राधेश्याम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola