दो वाहनों की टक्कर में एक घायल

फोटो फाइल संख्या 3 कुजू : क्षतिग्रस्त वाहन कुजू.नयामोड़ के समीप शुक्रवार को ट्रेकर व वैगनआर के बीच टक्कर होने से ट्रेकर सवार यात्री बाल -बाल बच गये. जबकि वैगनआर के धक्के से एक राहगीर घायल हो गया. घायल को स्थानीय नर्सिंग होम में भरती कराया गया. घटना के बाद पुलिस उक्त दोनों वाहनों को […]
फोटो फाइल संख्या 3 कुजू : क्षतिग्रस्त वाहन कुजू.नयामोड़ के समीप शुक्रवार को ट्रेकर व वैगनआर के बीच टक्कर होने से ट्रेकर सवार यात्री बाल -बाल बच गये. जबकि वैगनआर के धक्के से एक राहगीर घायल हो गया. घायल को स्थानीय नर्सिंग होम में भरती कराया गया. घटना के बाद पुलिस उक्त दोनों वाहनों को जब्त कर ओपी परिसर ले गयी. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेकर (बीआर 13सी/6997) चालक रामवृक्ष साव नयामोड़ के समीप ट्रेकर में यात्रियों को बैठा रहा था. इसी दौरान वैगनआर (जेएच01एएन/7194) ने एक राहगीर सहित ट्रेकर को टक्कर मार दी. वैगनआर में सवार रांची, कोकर निवासी अशोक कुमार व संतोष कुमार घाटो जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










