रामगढ़ कॉलेज की जमीन से अतिक्रमण हटेगा

Updated at :02 Jul 2015 10:05 PM
विज्ञापन
रामगढ़ कॉलेज की जमीन से अतिक्रमण हटेगा

2आर-ई-उपायुक्त से मिल कर आते प्राचार्य, शिक्षक व महाविद्यालय के कर्मचारी.प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारी उपायुक्त से मिलेउपायुक्त ने सीओ को तत्काल मापी कर अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देशरामगढ़. रामगढ़ महाविद्यालय की जमीन पर आये दिन अतिक्रमण को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीके मंडल के नेतृत्व में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को […]

विज्ञापन

2आर-ई-उपायुक्त से मिल कर आते प्राचार्य, शिक्षक व महाविद्यालय के कर्मचारी.प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारी उपायुक्त से मिलेउपायुक्त ने सीओ को तत्काल मापी कर अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देशरामगढ़. रामगढ़ महाविद्यालय की जमीन पर आये दिन अतिक्रमण को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीके मंडल के नेतृत्व में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उपायुक्त से मिला. उपायुक्त को अतिक्रमण की जानकारी देते हुए महाविद्यालय की जमीन बचाने की अपील की. साथ ही जमीन का सीमांकन करा कर उसे अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की मांग की. उपायुक्त ने तत्काल रामगढ़ एसडीओ व अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि महाविद्यालय की जमीन की मापी दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात कर करें. इस दौरान जितनी भी अतिक्रमण की जानकारी मिलती है, उन पर अतिक्रमण वाद चला कर जमीन अतिक्रमण मुक्त करा इसकी सूचना जिला कार्यालय को दें. महाविद्यालय के पुस्तकालय के बगल की जमीन पर चुनाव के दौरान तोड़ी गयी चहारदीवारी बनाने की मांग प्राचार्य द्वारा किये जाने पर उपायुक्त ने कहा कि चुनाव आने पर उसे फिर तोड़ना पड़ेगा, इसलिए वहां गेट लगा लें. गेट लगाने में परेशानी होने पर वहां पुलिस बल की तैनाती की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola