शहीद जालेश्वर के कार्य सराहनीय : जयप्रकाश

शहीद जालेश्वर का मना शहादत दिवस कुजू.झारखंड आंदोलन की लड़ाई में स्व टेकलाल महतो के साथ शहीद जालेश्वर महतो की भी अहम भूमिका रही है. जनता उनके कार्यों को कभी भुला नहीं पायेंगे. उक्त बातें मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कही. श्री पटेल बुधवार को नावाटांड़ रतवे स्थित शहीद जालेश्वर महतो के स्मारक स्थल […]
शहीद जालेश्वर का मना शहादत दिवस कुजू.झारखंड आंदोलन की लड़ाई में स्व टेकलाल महतो के साथ शहीद जालेश्वर महतो की भी अहम भूमिका रही है. जनता उनके कार्यों को कभी भुला नहीं पायेंगे. उक्त बातें मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कही. श्री पटेल बुधवार को नावाटांड़ रतवे स्थित शहीद जालेश्वर महतो के स्मारक स्थल पर 22 वें शहादत दिवस के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि शहीद जालेश्वर महतो क्षेत्र के लिए कई सराहनीय कार्य किये हैं. समारोह में राजकुमार महतो, सुखदेव महतो, संतोष कुमार, हरिशंकर बिहारी, रामेश्वर महतो, राजनाथ महतो, मोहरलाल महतो, खागेश्वर महतो, बसंत महतो, गिरधारी महतो व शेख अब्दुल कादिर ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने की. इससे पूर्व विधायक श्री पटेल व शहीद जालेश्वर महतो की पत्नी सुशीला देवी, पुत्री ममता कुमारी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर खिरोधर महतो, महेश महतो, शिबा महतो, विनोद कुमार महतो, देवकी महतो, पी महतो, फुलेश्वरी देवी, अरुण कुमार कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, रामकिशुन गिरि, मुखलाल महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










