शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Updated at :01 Jul 2015 7:04 PM
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा

रामगढ़. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री को ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से प्रेषित किया है. ज्ञापन में लिखा गया है कि विभिन्न मध्य विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित पद पर सीधी नियुक्ति प्रक्रियाधीन है. इस नियुक्ति में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों की वरीयता का हनन होगा. ज्ञापन […]

विज्ञापन

रामगढ़. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री को ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से प्रेषित किया है. ज्ञापन में लिखा गया है कि विभिन्न मध्य विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित पद पर सीधी नियुक्ति प्रक्रियाधीन है. इस नियुक्ति में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों की वरीयता का हनन होगा. ज्ञापन में लिखा गया है कि वर्तमान में कार्यरत सभी शिक्षकों की नियुक्ति कक्षा एक से आठ तक के लिए हुई है. लेकिन अभी तक हजारों स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक पद पर प्रोन्नति से वंचित हैं. इस नियुक्ति से पुराने शिक्षक नवनियुक्त शिक्षक से कनीय हो जायेंगे. ज्ञापन सौंपनेवालों में विभूति कुमार महतो, अशोक राज, कृष्णकांत सिंह, लखन राम आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola