ड्रिल मशीन से 150 लीटर डीजल चोरी

Updated at :01 Jul 2015 7:04 PM
विज्ञापन
ड्रिल मशीन से 150 लीटर डीजल चोरी

घाटोटांड़. सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के सरना माइंस के ऊपरी फेस पर लगी ड्रिल मशीन से मंगलवार की रात चोरों ने 150 लीटर डीजल की चोरी कर ली. ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकमियों ने इसका विरोध किया, तो चोरों ने सुरक्षाकमियों को बंधक बना कर पिटाई की. इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी […]

विज्ञापन

घाटोटांड़. सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के सरना माइंस के ऊपरी फेस पर लगी ड्रिल मशीन से मंगलवार की रात चोरों ने 150 लीटर डीजल की चोरी कर ली. ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकमियों ने इसका विरोध किया, तो चोरों ने सुरक्षाकमियों को बंधक बना कर पिटाई की. इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी वंशी प्रजापति व सुरेश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9.40 बजे आधा दर्जन की संख्या में चोर सरना माइंस की ड्रिल मशीन के पास पहुंचे. सभी हथियार से लैस थे. ड्रिल मशीन से डीजल चोरी करने का विरोध किया गया, तो चोरों ने मारपीट की. चोरी की जानकारी ओपी को दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola