रामगढ़ : दो लोगों की हत्या करने आया बोकारो का शूटर गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Jul 2015 6:46 AM
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने सोमवार की रात कुजू व रामगढ़ में दो व्यक्तियों की हत्या करने आये बोकारो के शूटर अरुण राम को गिरफ्तार किया है. उसने रामगढ़ में बाजारटांड़ निवासी विजय महतो व कुजू के एक डीओ होल्डर की हत्या करने की सुपारी ली थी.अरुण राम को मांडू थाने में रखा गया है. […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने सोमवार की रात कुजू व रामगढ़ में दो व्यक्तियों की हत्या करने आये बोकारो के शूटर अरुण राम को गिरफ्तार किया है. उसने रामगढ़ में बाजारटांड़ निवासी विजय महतो व कुजू के एक डीओ होल्डर की हत्या करने की सुपारी ली थी.अरुण राम को मांडू थाने में रखा गया है. उसकी निशानदेही पर बाजार टांड़ निवासी बबन राम, गोलपार के अशोक पासवान को भी पकड़ा है. सुभाष राम नामक व्यक्ति के भी पकड़े जाने की चर्चा है.
तीन लाख की सुपारी दी थी : मांडू पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शूटर अरुण राम ने स्वीकार किया कि बाजार टांड़ निवासी बबन राम ने विजय महतो की हत्या के लिए उसे तीन लाख की सुपारी दी थी. 80 हजार रुपये एडवांस दिये थे. शूटर अरुण के इस बयान के बाद पुलिस ने बाजार टांड़ निवासी विजय महतो व विगल महतो को थाना बुलाया. शूटर अरुण राम ने विजय महतो को पहचानते हुए स्वीकार किया कि इसकी ही हत्या उसे करनी थी. वह पिछले पांच महीने से रेकी कर रहा था. उसे छह बार विजय महतो को दिखाया गया था.
पूछताछ के क्रम में अरुण राम ने यह भी स्वीकार किया कि उसे कुजू में एक डीओ होल्डर की भी हत्या करनी थी. कुजू में डीओ होल्डर की हत्या मंगलवार की सुबह और बाजार टांड़ निवासी विजय महतो की हत्या मंगलवार की शाम में करनी थी. फोन जांच के क्रम में पुलिस को शूटर की सूचना मिल गयी और वह पकड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










