दुर्घटना में घायल सीसीएलकर्मी की मौत

Updated at :30 Jun 2015 9:04 PM
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल सीसीएलकर्मी की मौत

आज सेवानिवृत्त होने वाले थे गिद्दी(हजारीबाग).सड़क दुर्घटना में घायल सीसीएलकर्मी गोवर्धन गंझू की मौत इलाज के दौरान मंगलवार सुबह रिम्स, रांची में हो गयी. गोवर्धन गंझू रैलीगढ़ा परियोजना में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और वे एक जुलाई 2015 को सेवानिवृत्त होने वाले थे. गोवर्धन गंझू गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ के रहने वाले थे. […]

विज्ञापन

आज सेवानिवृत्त होने वाले थे गिद्दी(हजारीबाग).सड़क दुर्घटना में घायल सीसीएलकर्मी गोवर्धन गंझू की मौत इलाज के दौरान मंगलवार सुबह रिम्स, रांची में हो गयी. गोवर्धन गंझू रैलीगढ़ा परियोजना में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और वे एक जुलाई 2015 को सेवानिवृत्त होने वाले थे. गोवर्धन गंझू गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ के रहने वाले थे. मालूम हो कि 24 जून को गिद्दी डीएवी मोड़ के नजदीक सड़क दुर्घटना में गोवर्धन गंझू गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी. उधर, गिद्दी वाशरी में कार्यरत सीसीएलकर्मी लक्ष्मण महली का निधन मंगलवार को हो गया. वे छह माह के बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे. उनके परिवार वालों ने बताया कि कुछ माह से वे बीमार चल रहे थे. दोनों सीसीएलकर्मियों के निधन पर गिद्दी बस्ती व दो तल्ला के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola