मजदूरों की शोषण पर विचार-विमर्श

Updated at :30 Jun 2015 9:04 PM
विज्ञापन
मजदूरों की शोषण पर विचार-विमर्श

30बीएचयू-13-बैठक में जुटे लोग.छंटनीग्रस्त मजदूरों को फिर से रोजगार देने व पूरी मजदूरी के भुगतान की मांग.भदानीनगर. भदानीनगर स्थित जिप उपाध्यक्ष के आवासीय कार्यालय परिसर में मंगलवार को ग्रामीण बेरोजगार संघर्ष समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता टिकेश्वर महतो ने की. संचालन हरिलाल बेदिया ने किया. बैठक में भुरकुंडा लोकल सेल में मजदूरों के […]

विज्ञापन

30बीएचयू-13-बैठक में जुटे लोग.छंटनीग्रस्त मजदूरों को फिर से रोजगार देने व पूरी मजदूरी के भुगतान की मांग.भदानीनगर. भदानीनगर स्थित जिप उपाध्यक्ष के आवासीय कार्यालय परिसर में मंगलवार को ग्रामीण बेरोजगार संघर्ष समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता टिकेश्वर महतो ने की. संचालन हरिलाल बेदिया ने किया. बैठक में भुरकुंडा लोकल सेल में मजदूरों के शोषण पर चिंता जतायी गयी. कहा गया कि लोकल सेल में हर स्तर पर मनमानी की जा रही है. कहा गया कि लोकल सेल में छंटनीग्रस्त मजदूरों व मुंशियों को फिर से शामिल कर रोटेशन के आधार पर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाय. निर्णय हुआ कि यदि छंटनीग्रस्त मजदूरों व मुंशियों को पुन: रोजगार नहीं मिला व पूरी मजदूरों को पूरी मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो संघर्ष समिति आंदोलन शुरू करेगी. बैठक में मनोज राम, सरयू मुंडा, लालमोहन यादव, गोविंद राम, प्रदीप मांझी, बालेश्वर राम, टिंकू बेदिया, मदन मुंडा, सहदेव मुंडा, विजय यादव, सुखराम बेदिया, शिवनारायण यादव, बालेश्वर करमाली, बालेश्वर बेदिया, भोला राम, विजय राम, जगदीश महतो, बारिक अंसारी, वीरेंद्र बेदिया, बसंत राम, राजदीप सिंह, राजू साव, असगर अंसारी, हीरालाल महतो, छोटू खान, तिलेश्वर बेदिया, विंदेश बेदिया, छोटू बेदिया, गोपाल करमाली, मोती महतो, श्याम महतो, मनीष राम, रोहन बेदिया, आजाद अंसारी, इंद्रदेव बेदिया, कमलेश यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola