रोटरी क्लब को मिले कई पुरस्कार

Updated at :30 Jun 2015 9:04 PM
विज्ञापन
रोटरी क्लब को मिले  कई पुरस्कार

उमेश को बेस्ट प्रेसीडेंट का अवार्डफोटो फाइल 30आर-डी-पुरस्कार के साथ रोटरी क्लब के पदाधिकारी.रामगढ़. रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रक्टि 3250 के वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन धनबाद क्लब, धनबाद में डीजी संजय खेमका की अध्यक्षता में किया गया. रोटरी क्लब ऑफ दामोदर वैली को बेस्ट प्रेसीडेंट, आउट स्टैंडिंग क्लब, बेस्ट मेंबरशिप सहित कई अवार्ड मिले. क्लब के […]

विज्ञापन

उमेश को बेस्ट प्रेसीडेंट का अवार्डफोटो फाइल 30आर-डी-पुरस्कार के साथ रोटरी क्लब के पदाधिकारी.रामगढ़. रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रक्टि 3250 के वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन धनबाद क्लब, धनबाद में डीजी संजय खेमका की अध्यक्षता में किया गया. रोटरी क्लब ऑफ दामोदर वैली को बेस्ट प्रेसीडेंट, आउट स्टैंडिंग क्लब, बेस्ट मेंबरशिप सहित कई अवार्ड मिले. क्लब के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को बेस्ट प्रेसीडेंट का अवार्ड मिला है. उमेश को वर्ष 2012-13 में बेस्ट सचिव का अवार्ड भी मिल चुका है. अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष दामोदर वैली ने 40 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण, आठ महिलाओं को सिलाई मशीन, 45 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन, लड़कियों के लिए दो शौचालय, पानी की व्यवस्था, कंबल वितरण, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर आदि जनहित में कई काम किया है. अवार्ड मिलने पर क्लब के सदस्य आनंद सरार्फ, डॉ राजीव गुप्ता, गुरमीत सिंह, सुभाष जैन, सुनील, अनिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, धीरज सिंह, नीरज गुप्ता, दीपक मेवाड़, रामप्रवेश गुप्ता, अमित, मनोज मंडल, अमित सिन्हा आदि सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola