करमा की रीढ़ थे जगदेव महतो : जेपी पटेल

Updated at :30 Jun 2015 8:04 PM
विज्ञापन
करमा की रीढ़ थे जगदेव महतो : जेपी पटेल

बुढ़ाखाप स्थित स्मारक स्थल पर मनी पुण्यतिथिफोटो फाइल संख्या 30 कुजू एफ : श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक व अन्य कुजू. स्व जगदेव महतो करमा की रीढ़ थे. झारखंड आंदोलन की लड़ाई में भी उनका अहम योगदान था. उक्त बातें मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कही. श्री पटेल मंगलवार को स्व जगदेव महतो की […]

विज्ञापन

बुढ़ाखाप स्थित स्मारक स्थल पर मनी पुण्यतिथिफोटो फाइल संख्या 30 कुजू एफ : श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक व अन्य कुजू. स्व जगदेव महतो करमा की रीढ़ थे. झारखंड आंदोलन की लड़ाई में भी उनका अहम योगदान था. उक्त बातें मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कही. श्री पटेल मंगलवार को स्व जगदेव महतो की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर बुढ़ाखाप 4/6 लेन सड़क स्थित स्मारक स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जगदेव महतो सामाजिक कार्यों में भी शामिल होते थे. वे पार्टी में एक सच्चे सिपाही की तरह काम करते थे. हमें उनके बताये मार्गों पर चलना चाहिए. विधायक जेपी पटेल, स्व जगदेव महतो की पत्नी कुंती देवी, पुत्र रामकुमार महतो, पवन महतो, पुत्री जया देवी आदि ने जगदेव महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर राजकुमार महतो, खागेश्वर महतो, राजनाथ महतो, अरुण कुमार कुशवाहा ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने की. संचालन उपाध्यक्ष मोहरलाल महतो ने किया. मौके पर रामेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो, हेमलाल महतो, खिरोधर महतो, मुखलाल महतो, सुखदेव महतो, अरुण ओहदार, मनोज महतो, प्रदीप शर्मा, शोभा महतो, प्रसादी महतो, देवचरण महतो, डोमन ठाकुर, भरत प्रसाद, जयपाल महतो, गुलाबचंद महतो, अमर करमाली, हीरानंद करमाली, गुड्डू वर्मा, तिलू महतो, बैजनाथ महतो, महेंद्र महतो, भुनेश्वर महतो, महेश महतो, शंकर प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola