आदिवासी छात्र संघ ने मनाया हूल दिवस

Updated at :30 Jun 2015 7:04 PM
विज्ञापन
आदिवासी छात्र संघ ने मनाया हूल दिवस

रामगढ़.आदिवासी छात्र संघ के तत्वावधान में मंगलवार को रामगढ़ महाविद्यालय में शहीद दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से संघ के विभावि के संयोजक शशि करमाली व मुख्य संयोजक रमेश गौड़ मौजूद थे. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 30 जून 1855 को भोगनाडीह गांव से गुलामी के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका गया […]

विज्ञापन

रामगढ़.आदिवासी छात्र संघ के तत्वावधान में मंगलवार को रामगढ़ महाविद्यालय में शहीद दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से संघ के विभावि के संयोजक शशि करमाली व मुख्य संयोजक रमेश गौड़ मौजूद थे. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 30 जून 1855 को भोगनाडीह गांव से गुलामी के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका गया था. संताल हूल के अमर नायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं बहन फुलो-झानो ने वीरता, साहस व सैन्य नेतृत्व का परिचय दिया. इसके फलस्वरूप 1857 की क्रांति संभव हुई. वक्ताओं ने कहा कि इन महान सपूतों केे सपनों को तभी पूरा किया जा सकता है, जब झारखंडवासी शिक्षित, अनुशासित व विकास की ओर अग्रसर होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरदीप कुमार ने की. मौके पर राजेंद्र मुंडा, अजय करमाली, राजन करमाली, अनिल रविदास, दिनेश मांझी, चंदन करमाली, सुनील मुंडा, सूरज मुंडा, राजेश बोदरा, बसंत बेदिया, रूपलाल बेदिया, नितेश मुंडा, रूपेश मुर्मू, अक्षय करमाली, नेहा कुमारी, नैना कुमारी, गायत्री कुमारी, राखी बानो, कोमल कुमारी, शीतल कुमारी, पूजा कुमारी, दीपिका कुमारी, सुभाष मुंडा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola