चौथे दिन हुआ लोडिंग कार्य शुरू

कुजू/चैनपुर. सीसीएल की एनआर साइडिंग में पेलोडर के दो ग्रुप में तालमेल नहीं होने के कारण तीन दिनों से रैक लोडिंग नहीं हो रहा था. इसे प्रबंधन द्वारा सोमवार को सुलहनामा करा दिया गया. सोमवार 10 बजे से लोडिंग कार्य शुरू कराया गया. मामले को लेकर दोनों ग्रुप में शाम में बैठक भी हुई. लोडिंग […]
कुजू/चैनपुर. सीसीएल की एनआर साइडिंग में पेलोडर के दो ग्रुप में तालमेल नहीं होने के कारण तीन दिनों से रैक लोडिंग नहीं हो रहा था. इसे प्रबंधन द्वारा सोमवार को सुलहनामा करा दिया गया. सोमवार 10 बजे से लोडिंग कार्य शुरू कराया गया. मामले को लेकर दोनों ग्रुप में शाम में बैठक भी हुई. लोडिंग शुरू होने के बाद प्रबंधन ने राहत की सांस ली. गुरुवार को दोनों पे लोडर ग्रुप में कुछ तालमेल में कमी होने के कारण किसी भी ग्रुप का पे लोडर लोडिंग के लिए नहीं भेजा. सोमवार को दोनों में ग्रुप में समझौता होने के बाद लोडिंग कार्य शुरू हुआ. पे लोडर के दोनों ग्रुप में किस बात को लेकर तालमेल नहीं बन रहा था. इस पर कोई भी कहने से बच रहा है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि भाड़े को लेकर दोनों ग्रुप में तालमेल नहीं बन पा रहा था. बहरहाल लोडिंग शुरू होने से साइडिंग प्रबंधन ने चैन की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










