यूनियन को मजबूत बनाने का निर्णय

गिद्दी(हजारीबाग). बीसीकेयू की अरगडा क्षेत्रीय बैठक सोमवार को रैलीगढ़ा में हुई. इसकी अध्यक्षता धनेश्वर तुरी ने की. बैठक में यूनियन को मजबूत बनाने व विस्तार करने पर बल दिया गया. बैठक में बताया गया कि मजदूर व किसान विरोधी कानूनों में संशोधन सहित कई मांगों को लेकर दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया […]
गिद्दी(हजारीबाग). बीसीकेयू की अरगडा क्षेत्रीय बैठक सोमवार को रैलीगढ़ा में हुई. इसकी अध्यक्षता धनेश्वर तुरी ने की. बैठक में यूनियन को मजबूत बनाने व विस्तार करने पर बल दिया गया. बैठक में बताया गया कि मजदूर व किसान विरोधी कानूनों में संशोधन सहित कई मांगों को लेकर दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है. इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गयी. बैठक में कहा गया कि 13 अगस्त को यूनियन के पदाधिकारी सीसीएल प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों से मजदूरों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर वार्ता करेंगे. बैठक में सदस्यता अभियान चलाने सहित कई बिंदूओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में मिथिलेश सिंह, कामेश्वर सिंह, सैनाथ गंझू, गौतम बनर्जी, दशरथ करमाली, हीरालाल बेदिया, विश्वजीत आस आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










