राशि वसूलने वालों से सख्ती से निपटेगी समिति

Updated at :29 Jun 2015 10:04 PM
विज्ञापन
राशि वसूलने वालों से सख्ती से निपटेगी समिति

फोटो फाइल संख्या 29 कुजू सी: बैठक में शामिल समिति के लोग कुजू.सीसीएल तोपा कोलियरी लोकल सेल में आये दिन हो रहे व्यवधान को दूर करने के लिए सोमवार को सेल संचालन समिति के लोगों ने तोपा रेस्ट हाउस में बैठक की. बैठक की अध्यक्षता सेल अध्यक्ष धनेश्वर मांझी ने की. संचालन कोषाध्यक्ष राजेश्वर गंझू […]

विज्ञापन

फोटो फाइल संख्या 29 कुजू सी: बैठक में शामिल समिति के लोग कुजू.सीसीएल तोपा कोलियरी लोकल सेल में आये दिन हो रहे व्यवधान को दूर करने के लिए सोमवार को सेल संचालन समिति के लोगों ने तोपा रेस्ट हाउस में बैठक की. बैठक की अध्यक्षता सेल अध्यक्ष धनेश्वर मांझी ने की. संचालन कोषाध्यक्ष राजेश्वर गंझू ने किया. बैठक में कहा गया कि कुछ लोग सेल को बदनाम कर रहे हैं. इससे विस्थापित प्रभावित रैयतों व दंगल मजदूरों की रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है. वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों एक लिफ्टर द्वारा सेल अधिकारी के विरुद्ध बेबुनियाद आरोप लगाया गया है. भविष्य में अगर सेल व परियोजना को बाधित किया गया, तो सभी विस्थापित प्रभावित व सेल संचालन समिति इसका विरोध करेगी. बताया गया कि अवैध वसूली में सीसीएल के जो कर्मी संलिप्त पाये जायेंगे उनके विरुद्ध अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जायेगी. बैठक में असगर अली. बालेश्वर महतो, मो इलियास, राजदीप सिंह, रामभजन लाल महतो, ज्योतेंद्र प्रसाद साहू, गोपेश्वर करमाली, अब्बास मियां आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola