महिलाओं को दिया गया प्रमाण पत्र

Published at :29 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को दिया गया प्रमाण पत्र

25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण संपन्न कुजू. भीभांशु सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में बोंगावार पंचायत भवन में आयोजित 25 दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया. समारोह के मुख्य अतिथि मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी महेंद्रनाथ दास, मुखिया हेमनी देवी व सोसाइटी के सचिव शशिभूषण मुख्य रूप से उपस्थित थे. अतिथियों ने प्रशिक्षण […]

विज्ञापन

25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण संपन्न कुजू. भीभांशु सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में बोंगावार पंचायत भवन में आयोजित 25 दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया. समारोह के मुख्य अतिथि मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी महेंद्रनाथ दास, मुखिया हेमनी देवी व सोसाइटी के सचिव शशिभूषण मुख्य रूप से उपस्थित थे. अतिथियों ने प्रशिक्षण में शामिल 30 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करनेवाली महिला फूलो देवी, कंचन देवी, लाली देवी व खीरू देवी को पुरस्कृत किया गया. अतिथियों ने कहा कि महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण पूरी तरह प्राप्त कर चुकी हैं. अब प्रशिक्षित महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ कर इसका लाभ लेंगी. मौके पर उमेश कुमार करण, शत्रुघ्न परमाणिक, प्रेमलाल महतो, मोनू कुमार सिन्हा, आनंद कुमार, पंकज कुमार, सुरेंद्र कुमार, कुंती देवी, सुंदरी देवी, रानी गुप्ता, निर्मला देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola