छावनी परिषद के निर्वाचित सदस्य लखनऊ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रक्षा मंत्री करेंगे दो दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन छावनी परिषद संचालन से संबंधित सभी मुद्दों पर दी जायेगी जानकारी रामगढ़. मध्य कमान लखनऊ के तहत आने वाले सभी 29 छावनी परिषद के निर्वाचित सदस्य लखनऊ में नौ व 10 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम का उदघाटन रक्षा मंत्री नौ जुलाई को […]
रक्षा मंत्री करेंगे दो दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन छावनी परिषद संचालन से संबंधित सभी मुद्दों पर दी जायेगी जानकारी रामगढ़. मध्य कमान लखनऊ के तहत आने वाले सभी 29 छावनी परिषद के निर्वाचित सदस्य लखनऊ में नौ व 10 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम का उदघाटन रक्षा मंत्री नौ जुलाई को करेंगे. कार्यक्रम में छावनी परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य भी भाग लेंगे. कार्यक्रम में स्वागत भाषण रक्षा संपदा के महानिदेशक तथा धन्यवाद ज्ञापन मध्य कमान रक्षा संपदा के प्रधान निदेशक देंगे. साथ ही दो दिवसीय कार्यशाला में छावनी परिषद संचालन से संबंधित सभी मुद्दों की जानकारी दी जायेगी. साथ ही बिल्डिंग बाय लॉज, बिजनेस बाय लॉज आदि पर भी विचार-विमर्श किया जायेगा. कार्यशाला में रक्षा संपदा विभाग के निदेशक स्तर के अधिकारी विभिन्न विषयों पर जानकारी देंगे व सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे. रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा विभाग द्वारा इस तरह का कार्यक्रम पहली बार किया जा रहा है. जिसमें निर्वाचित सदस्यों को सामूहिक रूप से बुला कर विभिन्न विषयांे की जानकारी दी जायेगी. छावनी परिषद रामगढ़ के निर्वाचित सदस्यों ने इसे रक्षा मंत्रालय का एक अच्छी पहल बताया है. वार्ड नंबर आठ की निर्वाचित वार्ड सदस्य रेणु सिंह ने कहा कि इससे रामगढ़ की समस्याओं को रक्षा मंत्री व रक्षा संपदा विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने का मौका वार्ड सदस्यों को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










