महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Published at :28 Jun 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

शराब पीने व बनाने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्णय28 कुजू: अभियान में शामिल महिलाएं.कुजू. नशामुक्ति अभियान को लेकर रविवार को करमा नारायणपुर की लगभग दो सौ महिलाओं ने रीना देवी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली. रैली संकट मोचन मंदिर नारायणपुर से शुरू होकर क्षेत्र के उच्चकाहा, बूढ़ाखाप, बनिया टोला, सुगिया, अमरपुर आदि गांवों […]

विज्ञापन

शराब पीने व बनाने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्णय28 कुजू: अभियान में शामिल महिलाएं.कुजू. नशामुक्ति अभियान को लेकर रविवार को करमा नारायणपुर की लगभग दो सौ महिलाओं ने रीना देवी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली. रैली संकट मोचन मंदिर नारायणपुर से शुरू होकर क्षेत्र के उच्चकाहा, बूढ़ाखाप, बनिया टोला, सुगिया, अमरपुर आदि गांवों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक किया. रैली में शामिल महिलाएं बैनर, पोस्टर व हाथों में तख्तियां लेने के साथ-साथ लाउड स्पीकर से शराब पीना व बनाना बंद करो, पकड़े जाने पर जुर्माना देना पड़ेगा आदि नारे लगा रही थी. महिलाओं ने कहा कि अगर कोई भी शराब पीते पकड़ा गया, तो 501 रुपये व बनाते पकड़ा गया, तो 5 हजार 51 रुपये जुर्माना लगा कर दंडित किया जायेगा. अभियान में संगीता कुमारी, उमा देवी, किरण देवी, चमेली देवी, यशोदा देवी, निशा देवी, अंजली देवी, जीरा देवी, दुलारी देवी, कांति देवी, संगीता देवी, मालती देवी, राधा देवी, कौलेश्वर देवी आदि शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola