गिद्दी लोकल सेल चालू कराने की मांग

कमेटी का गठन किया गया गिद्दी(हजारीबाग).रैयत विस्थापित मोरचा की बैठक रविवार को गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में हुई. इसकी अध्यक्षता महादेव महली ने की. संचालन सुनील गंझू ने किया. बैठक में कहा गया कि गिद्दी क्षेत्र के विस्थापितों को कोलियरी प्रबंधन बुनियादी सुविधाओं से वंचित रख रहा है. इससे विस्थापितों में नाराजगी है. बैठक में गिद्दी […]
कमेटी का गठन किया गया गिद्दी(हजारीबाग).रैयत विस्थापित मोरचा की बैठक रविवार को गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में हुई. इसकी अध्यक्षता महादेव महली ने की. संचालन सुनील गंझू ने किया. बैठक में कहा गया कि गिद्दी क्षेत्र के विस्थापितों को कोलियरी प्रबंधन बुनियादी सुविधाओं से वंचित रख रहा है. इससे विस्थापितों में नाराजगी है. बैठक में गिद्दी कोलियरी प्रबंधन से लोकल सेल अविलंब चालू कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए क्षेत्र के विस्थापित दूसरे प्रदेश पलायन कर रहे हैं. बैठक में लोकल चालू कराने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. लोकल सेल को लेकर कमेटी का गठन किया गया. इसमें टेहरटांड़ से कलेंद्र महली, सन्नी गंझू, दिलीप महली, केंदिया टोला से संजय मांझी, सहदेव मांझी, पन्नालाल मांझी, शनिचर बाजार से शिवनाथ करमाली, सुरेश करमाली, डिस्पेंसरी से विजय करमाली, कौलेश्वर राम, गणेश पीटर, मेनगेट से विनोद मुंडा, रामवृक्ष मुंडा, मरनगढ़ा से मंटू मांझी, मनोज सोरेन, आर मांझी, इमलीगाछ से जीतू ठाकुर, दिलचंद गंझू, परमदेव प्रजापति, गिद्दी दो तल्ला से रौशन महली, रमेश गंझू, मेघनाथ महली, रवि महली, रामकुमार गंझू, राजकुमार महली, राजेंद्र उरांव व गोवर्धन गंझू आदि को रखा गया है. बैठक में मोरचा के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू, पप्पू सिंह, आशीष करमाली, मो शमीम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










