40 मरीजों का इलाज, दवा दी गयी

फोटो फाइल 28आर-सी-जांच करते डॉ अमररामगढ़. बिजुलिया स्थित एडवांस डेंटल क्लिनिक में रविवार को हृदय रोग के मरीजों की नि:शुल्क जांच की गयी और दवा का वितरण किया गया. मेडिका रांची के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ अमर कुमार ने 40 मरीजों की जांच की. जांच के दौरान ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन आदि की जांच की गयी. जांच में […]
फोटो फाइल 28आर-सी-जांच करते डॉ अमररामगढ़. बिजुलिया स्थित एडवांस डेंटल क्लिनिक में रविवार को हृदय रोग के मरीजों की नि:शुल्क जांच की गयी और दवा का वितरण किया गया. मेडिका रांची के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ अमर कुमार ने 40 मरीजों की जांच की. जांच के दौरान ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन आदि की जांच की गयी. जांच में 12 मरीजों में हृदय रोग का लक्षण बताया गया. इन सभी को आवश्यक परामर्श के साथ नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया. मौके पर डॉ कुमार ने कहा कि हृदय रोग के मरीजों को कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए. इसकी जानकारी मरीजों को दी गयी है. शिविर को सफल बनाने में एडवांस डेंटल क्लिनिक के उत्तम गोस्वामी, ज्योति कुमारी, सोनी कुमारी व आशुतोष बनर्जी का मुख्य सहयोग रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










